अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 08 शिकायत दर्ज, 05 का मौके पर निस्तारण

अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित जनता मिलन कार्यक्रम में 08 शिकायत दर्ज, 05 का मौके पर निस्तारण

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

आज अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों से जुड़ी 08 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से 05 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष समस्याओं को समाधान हेतु त्वरित निस्तारण के लिए संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

आयोजित जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम के अवसर पर ग्रामसभा डूंगरा भरदार, कफ़ना भरदार, सौराखाल,सतनी के क्षेत्र वासियों का प्रतिनिधि के रूप में आए नरेंद्र सिंह रावत तथा उत्तम सिंह पंवार ने शिकायत दर्ज करते हुए बताया कि सेमलता,कफ़ना, डूंगरा, पी.एम.जी.एस.वाई की 12 किमी० रोड़ 2018 में शुरू हुई थी जो की 2022 के मई जून में बन कर तैयार हो गई थी लेकिन इस रोड़ पर भरदारी गाड़ में एक पुल भी बनना था, जो कि आज तक नहीं बन पाया है जिसकी वजह से क्षेत्र वासियों को 50-60 किमी० दूरी तय करके जनपद मुख्यालय जाना पड़ता है, इस पुल के बन जाने से ग्रामीणों को आपातकाल की स्थिति में 30 40 मिनट में ही रुद्रप्रयाग पहुंचने में सुगमता हो जाएगी। जिस पर उन्होंने अविलंब आवश्यक कार्यवाही करने की मांग की।

ग्राम पैलिंग स्वाडू के ग्रामीण जगदीश सिंह ने क्यॉर्क बैंड से पैलिंग मोटर मार्ग स्वाडू तोक हेतु डेढ़ नाली भूमि कटान का मुआवजा वर्तमान तक न मिलने की शिकायत अपर जिलाधिकारी के सम्मुख रखी। ग्रामसभा ककोला अंतर्गत गबनीगांव , तहसील ऊखीमठ के ग्रामीणों ने अवगत कराया की ग्रामसभा के सरकारी भूमि पर दूसरे पक्ष द्वारा अतिक्रमण किया हुआ है, जिसे शीघ्र हटाने के गुजारिश उन्होंने की, इसी प्रकार स्थानीय जनमानस ने आयोजित जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम में कुल 08 शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें 05 शिकायतों का मौके पर ही निराकरण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित विभागों को प्रेषित किया गया।

अपर जिलाधिकारी ने सभी विभागों को निर्देशित किया कि जन संवाद कार्यक्रम में प्राप्त शिकायतों को सभी अधिकारी गंभीरता से लें तथा समयबद्धता के साथ उनका निस्तारण सुनिश्चित करें। जिन शिकायतों के लिए स्थलीय निरीक्षण के निर्देश दिए गए हैं, उनका निर्धारित समय के भीतर निरीक्षण कर समाधान सुनिश्चित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या शिथिलता न बरती जाए। यदि किसी अधिकारी द्वारा किसी भी प्रकार की शिथिलता बरती जाती है, तो उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि दर्ज शिकायतों पर की गई कार्यवाही की जानकारी संबंधित शिकायतकर्ता एवं जिला कार्यालय को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने सभी अधिकारियों से कहा कि किसी भी आम जनमानस अथवा कर्मचारी की कोई समस्या या भुगतान संबंधित प्रकरण लंबित है, तो उसे संवेदनशीलता के साथ निस्तारण किया जाए ताकि संबंधित को त्वरित लाभ प्राप्त हो सके।

जन संवाद/जनता मिलन कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पोर्टल पर दर्ज शिकायतों की भी समीक्षा की गई। अपर जिलाधिकारी ने बताया कि एल-1 स्तर पर 165 और एल-2 स्तर पर 33 शिकायतें लंबित हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इन सभी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण किया जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक विमल कुमार, उप जिलाधिकारी जखोली भगत सिंह फोनिया, मुख्य चिकित्सा अधिकारी राम प्रकाश, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, अधिशासी अभियंता ग्रामीण निर्माण विभाग मीनल गुलाटी, जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली, प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ विनोद कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *