चमोली : नंदानगर में बादल फटने से 12 लोग लापता, एक शव बरामद, रेस्क्यू जारी

चमोली : नंदानगर में बादल फटने से 12 लोग लापता, एक शव बरामद, रेस्क्यू जारी

चमोली / नवक्रान्ति समाचार

बुधवार रात चमोली ज़िले के नंदानगर में बादल फटने से भारी तबाही मची है। पुलिस-प्रशासन और एनडीआरएफ-एसडीआरएफ की टीमें रहात और बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। मिली जानकारी के मुताबिक रेस्क्यू के दौरान एक शव बरामद कर लिया गया है। जबकि 12 लोग अब भी लापता हैं। लापता लोगों की तलाश की जा रही है।

ग्राम कुंतरी लगा फाली गांव में सबसे ज्यादा लोग लापता

आपदाग्रस्त क्षेत्र से दो लोगों को हेली से रेस्क्यू किया गया है। आपदा में गांव कुंतरी लगा फाली सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। इस गांव से आठ लोग लापता हैं। इसके साथ ही 15 से 20 भवन और गौशालाएं क्षतिग्रस्त हुई हैं। मलबे में से रेस्क्यू टीमों ने दो महिलाओं और एक बच्चे को सुरक्षित रेसक्यू किया है।

चमोली के नंदानगर में आपदा से हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए सीएम धामी आपदा परिचालन केंद्र पहुंचे। आपदा प्रभावित गांवों में बचाव एवं राहत कार्यों को और अधिक गति प्रदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने नंदानगर क्षेत्र में हुई प्राकृतिक आपदा की जानकारी जिलाधिकारी चमोली संदीप तिवारी से प्राप्त करते हुए मुख्यमंत्री ने गंभीर रूप से घायल व्यक्तियों को तत्काल बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए एम्स ऋषिकेश एयर लिफ्ट किए जाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *