काफल फेस्टिवल के चौथे दिन सारी-देवरिया ताल पैदल ट्रेक पर चलाया सफाई अभियान

काफल फेस्टिवल के चौथे दिन सारी-देवरिया ताल पैदल ट्रेक पर चलाया सफाई अभियान

ट्रेक के किनारे पेड़ों पर लगाये रिंगाल के डस्टबिन

देवरिया ताल/ नवक्रान्ति समाचार

देवरिया ताल में ग्रामीणों के सहयोग से पांडवाज (पण्डौ) के तत्वावधान में चल रहे पांच दिवसीय “काफल फेस्टिवल” के चौथे दिन सारी-देवरिया ताल पैदल ट्रेक पर वृहद सफाई अभियान चलाकर डस्टबिन स्थापित किए गये, जिसमें स्वयं सेवकों ने पूरे उत्साह के साथ बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया।

तामीर फाउंडेशन सहित श्रीनगर, पौड़ी, चमोली, रूद्रप्रयाग से आए स्वयं सेवक व युवक मंगल दल सारी के सदस्यों ने अभियान में हिस्सा लिया। देवरिया ताल प्रवेश द्वार से सफाई अभियान शुरू किया गया। ट्रेक के किनारे पेड़ों पर रिंगाल के डस्टबिन बांधकर स्थापित किए और ट्रेक से प्लास्टिक कचरा एकत्र किया गया। इस दौरान टूरिस्टों ने इस पहल को सराहनीय बताया। पूरे ट्रेक पर करीब सौ डस्टबिन स्थापित कर स्वच्छता का संदेश दिया गया।

टीम प्रभारी सलिल डोभाल ने कहा कि 20 को सारी गाँव में फेस्टिवल का मुख्य कार्यक्रम होगा। जिसमें योगाभ्यास, कवि सम्मेलन, वन्यजीव, वनाग्नि परिचर्चा एवं लोक संगीत की प्रस्तुति के साथ ही फेस्टिवल का समापन होगा। वहीं दूसरी आरसा, रोटना, पकोडी, मारछा के लड्डू व जूट बैग, बुरांस का जूस, अचार आदि उत्पाद की प्रदर्शनी हेतु स्वंय सहायता की महिलाएं तैयारी में जुटी हुई हैं।
अभियान में अध्यक्ष युवक मंगल दल सारी धर्मेन्द्र भट्ट, हर्ष मोहन नेगी, हनुमंत नेगी, आरती नेगी, अदिति, बलवीर राणा, सहित तामीर फाउंडेशन के सौरभ व उनकी टीम, पांडवाज ग्रुप के कुणाल डोभाल, ईशान, सौरभ त्रिवेदी, प्रियंका, अनन्या, रंजना आदि सहित करीब 35-40 लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *