पंचायत चुनाव : 4 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतिम दिन में 499 मतदान अधिकारियों को दिया गया प्रशिक्षण
नवक्रान्ति समाचार
रुद्रप्रयाग में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तैयारियाँ अंतिम चरण में पहुँच गई हैं। आज अगस्त्यमुनि स्थित परिसर में सामान्य एवं मतपेटी हैंड साउंड प्रशिक्षण का अंतिम दिन संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र सिंह रावत, मास्टर ट्रेनर एवं मुख्य कृषि अधिकारी लोकेन्द्र बिष्ट, मुख्य शिक्षा अधिकारी प्रमेन्द्र बिष्ट तथा द्वितीय मास्टर ट्रेनर मनोज बिष्ट उपस्थित रहे।

इस प्रशिक्षण सत्र में कुल 506 में से 499 द्वितीय मतदान अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही, 55 सेक्टर और 13 जोनल अधिकारी भी प्रशिक्षण में सम्मिलित रहे।अगस्त्यमुनि ब्लॉक में कुल 13 सेक्टर, 3 रिजर्व सेक्टर, 3 जोनल और 2 रिजर्व जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।जखोली ब्लॉक में 17 सेक्टर, 4 रिजर्व सेक्टर, 2 जोनल और 2 रिजर्व जोनल अधिकारी हैं।ऊखीमठ ब्लॉक में 9 सेक्टर और 2 रिजर्व सेक्टर के लिए 2 जोनल एवं 2 रिजर्व जोनल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
प्रशिक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी राजेद्र सिंह रावत ने सभी अधिकारियों को कर्तव्यपरायणता और गंभीरता से कार्य करने की अपील की। उन्होंने कहा, चुनाव को एक उत्सव के रूप में लें और मधुर व्यवहार व ईमानदारी से कार्य करें। मास्टर ट्रेनर लोकेन्द्र बिष्ट ने जोनल एवं सेक्टर अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर शांतिपूर्ण व निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराने का आह्वान किया।

