बाल विकास परियोजना अगस्त्यमुनि के अन्तर्गत संचालित आंगनबाडी केन्द्र कमेडा में विभागीय योजनाओं का किया गया प्रचार

बाल विकास परियोजना अगस्त्यमुनि के अन्तर्गत संचालित आंगनबाडी केन्द्र कमेडा में विभागीय योजनाओं का किया गया प्रचार

अगस्त्यमुनि / नवक्रान्ति समाचार

बाल विकास परियोजना अगस्त्यमुनि, रूद्रप्रयाग के अन्तर्गत संचालित आंगनबाडी केन्द्र कमेडा में शनिवार को विभागीय योजनाओं का प्रचार किया गया।

इस अवसर पर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के अन्तर्गत पात्र लाभार्थियों के आवेदन भरवाये गये। साथ ही नंदा गौरा योजना, यूसीसी पंजीकरण, मुख्यमंत्री एकल महिला स्वरोजगार योजना तथा पोषण ट्रेकर ऐप पर सभी लाभार्थियों का ससमय पंजीकरण करने आदि के बारे में विस्तारपूर्ण जानकारी प्रदान की गयी।

उक्त कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय सुपरवाइजर रागिनी जोशी, बीना देवी, आंगनबाडी कार्यकत्री हेमलता, गगेश्वरी, संतोषी देवी आदि सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं उपस्थित रही।