रुद्रप्रयाग : समाज सेवा व आपदा प्रबंधन के लिए नई रेडक्रॉस टीम तैयार

रुद्रप्रयाग : समाज सेवा व आपदा प्रबंधन के लिए नई रेडक्रॉस टीम तैयार

  • दीपराज बंगारी बने रेडक्रॉस रुद्रप्रयाग के नये चेयरमैन
  • भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की नई जनपदीय कार्यकारिणी समिति का हुआ गठन
  • स्वास्थ्य, आपदा प्रबंधन व युवा रेडक्रॉस समितियों का भी गठन
  • नवनिर्वाचित पदाधिकारियों द्वारा ली गई शपथ, जनसेवा में प्रभावी भूमिका की उम्मीद

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

आज दिनांक 04 सितम्बर 2025 को भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी की नयी कार्यकारिणी समिति रुद्रप्रयाग का गठन पदेन अध्यक्ष/जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग प्रतीक जैन के दिशा-निर्देशन तथा बैठक में उपस्थित पदेन उपाध्यक्ष/मुख्य चिकित्साधिकारी रुद्रप्रयाग की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सम्पन्न हुआ।

बैठक में भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्यों द्वारा प्रतिभाग किया गया और सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। निर्वाचित पदाधिकारियों में चेयरमैन/अध्यक्ष (मैनेजिंग कमेटी) के पद पर दीपराज बंगारी, वाइस चेयरमैन/उपाध्यक्ष पद पर सतेन्द्र भण्डारी, सचिव पद पर जसपाल भारती,कोषाध्यक्ष पद पर बृज भूषण वशिष्ठ, राज्य प्रतिनिधि पद पर अजय सेमवाल निर्वाचित हुए।
इसके अतिरिक्त समिति के सदस्य के रूप में अनूप सेमवाल, रविन्द्र, किशन रावत, देवेंद्र खत्री तथा मीनाक्षी नेगी को शामिल किया गया।

साथ ही उप-समितियों का भी गठन किया गया जिसमें एग्जीक्यूटिव समिति, वित्त समिति, आपदा प्रबंधन समिति, स्वास्थ्य समिति एवं जूनियर/यूथ रेडक्रॉस समिति का गठन कर उनके पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसके अलावा लोक सूचना अधिकारी, अपीलीय अधिकारी तथा जनपद की सभी तहसीलों हेतु प्रभारी भी नामित किए गए।

बैठक के दौरान उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को शुभकामनाएँ दीं तथा यह विश्वास व्यक्त किया कि नयी टीम समाज सेवा, आपदा प्रबंधन एवं स्वास्थ्य सेवाओं में और अधिक प्रभावी योगदान देगी।

इस दौरान मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राम प्रकाश, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार सहित रेड क्रॉस समिति के आजीवन सदस्य सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *