आज से निकलेगी तलानागपुर की आराध्या देवी उत्तर देवरा पर
चोपता / नवक्रान्ति समाचार
तल्ला नागपुर फ़लासी गांव की मां चंडिका पच्चीस साल बाद बाहर निकली है,एक माह दस दिन घर देवरा करने के उपरांत देवी आज अपना अगला पड़ाव उत्तर दीवारा चौंण गाँव से प्रारंभ कर ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ पहुंचेगी।
समिति के अध्यक्ष मानवेंद्र बर्त्वाल ने बताया कि मां की यह बहुत लंबी यात्रा है इसी यात्रा के दौरान सोढ़ी में शकटासुर बद्ध भी होगा। उन्होंने बताया कि इस समय दूसरे घर दीवारा में बहुत संख्या में भक्तों ने अपने घर रात्रि प्रवास पर रखने की इजाजत मां से मांगी है जिसे मां ने स्वीकार किया है। यात्रा में श्रद्धालुओं की भीड़ न हो इस के लिए समिति ने अपना रोस्टर तैयार किया है जिसमें केवल पंजिकृत भक्त निश्चित संख्या में यात्रा में भागीदार बन सकेंगे।

