बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 घायल

बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 घायल

पिथौरागढ़/नेपाल (बैतड़ी) / नवक्रान्ति समाचार 

भारत–नेपाल सीमा के पास झूलाघाट क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बारातियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर करीब 150 मीटर गहरी खाई में गिर गई, जिसमें 13 लोगों की मौत हो गई, जबकि 34 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, बस बैतड़ी से बजांग जा रही थी और उसमें कुल 47 लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। कई घायलों की हालत नाजुक बनी हुई है।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बस चालक वीरेंद्र बुढ़ा (निवासी भीमदत्त नगरपालिका-7, कंचनपुर) को हल्की चोटें आई हैं। प्रारंभिक जांच में ओवरलोडिंग को हादसे का मुख्य कारण माना जा रहा है। पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।
शादी की खुशियां इस दर्दनाक दुर्घटना के बाद मातम में बदल गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *