ग्रामीण उद्यमिता को नई दिशा देने की पहल, स्टार्टअप बूट कैंप में स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
आईआईएम काशीपुर के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड एंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट (FIED) द्वारा Rural Enterprise Acceleration Project (REAP)-Gramothan के अंतर्गत एवं उत्तराखंड सरकार के ग्रामीण विकास विभाग के सहयोग से Meeting Hall, Block Office, Agastyamuni, Rudraprayag में एक दिवसीय Startup Bootcamp 2026 का आयोजन किया गया।
उत्तराखंड प्रदेशभर में आयोजित किए जा रहे स्टार्टअप बूट कैंप की श्रृंखला के अंतर्गत रुद्रप्रयाग जनपद का एक दिवसीय बूट कैंप ब्लॉक कार्यालय, अगस्त्यमुनि में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के महिला उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, युवाओं, स्टार्टअप एवं उद्यमिता में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों को स्टार्टअप नीति, उद्यमिता, व्यवसाय विकास, नवाचार, बाजार एवं उद्यम विस्तार से संबंधित जानकारी एवं मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता एवं स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रमों की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में आईआईएम काशीपुर FIED के बिजनेस मैनेजर श्री गिरधर सिंह बिष्ट ने प्रतिभागियों को Startup Bootcamp के उद्देश्य, कार्यक्रम की गतिविधियों तथा उद्यमियों को उपलब्ध मार्गदर्शन एवं सहयोग के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम उद्यमियों को अपने व्यवसायिक विचारों को समझने, उन्हें प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने तथा विशेषज्ञों से आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं।
FIED के बिजनेस मैनेजर श्री मनमोहन सिंह ने आईआईएम काशीपुर FIED द्वारा संचालित विभिन्न कार्यक्रमों एवं स्टार्टअप तथा एंटरप्रेन्योरशिप के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रतिभागियों को नए व्यवसायिक विचारों को विकसित करने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन दिया।
बूट कैंप के दौरान रुद्रप्रयाग जनपद के उद्यमियों एवं प्रतिभागियों द्वारा अपने बिजनेस आइडिया एवं उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। उद्यमियों ने अपने उत्पादों, व्यवसाय मॉडल, बाजार की संभावनाओं, वर्तमान चुनौतियों एवं भविष्य की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी साझा की। विशेषज्ञों एवं अतिथियों द्वारा उद्यमियों को आवश्यक सुझाव एवं मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के दौरान स्टार्टअप नीति एवं उद्यमिता पर विशेष सत्र, उद्यमियों के साथ संवाद तथा स्थानीय उत्पादों का प्रदर्शन किया गया। उद्यमियों एवं स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉल कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहे।
कार्यक्रम में REAP, NRLM एवं संबंधित विभागों के अधिकारियों/प्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभागियों को ग्रामीण उद्यमिता, सरकारी योजनाओं एवं उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्रदान की गई।
रुद्रप्रयाग जनपद के SHG की महिला सदस्य, महिला उद्यमी, युवा, स्टार्टअप एवं उद्यमिता में रुचि रखने वाले प्रतिभागियों ने सक्रिय रूप से प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उद्यमिता की भावना को प्रोत्साहित करना, उद्यमियों को अपने व्यवसायिक विचार प्रस्तुत करने के लिए मंच उपलब्ध कराना तथा उन्हें विशेषज्ञ मार्गदर्शन, संस्थागत सहयोग एवं व्यवसाय विस्तार के अवसरों से जोड़ना रहा।
कार्यक्रम में मनविंदर कौर जिला विकास अधिकारी, सुरेश शाह -खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि, सरिता जोशी -जिला परियोजना प्रबंधक ग्रामोत्थान परियोजना रुद्रप्रयाग, भरत सिंह बिष्ट -इन्क्यूबेशन मैनेजर ,मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना, गिरधर सिंह बिष्ट -बिजनेस मैनेजर IIM Kashipur, श्री मनमोहन सिंह , बिज़नेस मैनेजर IIM Kashipur और ममता महारा सहायक प्रबंधक सेल्स मौजूद रहे.

