राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में दशज्यूला क्षेत्र वासियों की एक आम बैठक आयोजित
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
आज दशज्यूला क्षेत्र वासियों की एक आम बैठक कार्तिक स्वामी परिसर जरम्बाड में राजेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 11 गावो वनथापला ईशाला वोरा बिजराकोट थपलगाव महड मल्ला महड तल्ला जरम्बाड ढुग जग्गी काण्डई बैजी काण्ई क्यूडी के ग्रामीण उपस्थित थे। सभी क्षेत्रवासियों ने एकजुट होकर क्षेत्र के विकास के प्रति अपनी बचनबद्धता को दोहराया। सभी ने एकजुट होकर संघर्ष की रणनीति बनाई। बैठक में क्षेत्र में पटवारी ग्राम विकास अधिकारी। पशु चिकित्सा केंद्र जागतोली द्रारीधार के बन्द होने पर चिंता व्यक्त की ओर माग की जल्दी इन केन्द्रों का संचालन किया जाय। चोपड़ा उडामाडा मोटर मार्ग का अग्रिम निर्माण कार्य शुरू किया जाय।व गडीधार से आगे ढुग ब द्रारीधार बिजराकोट सारी मार्ग पर मरम्मत कार्य जल्दी शुरू करने की मांग की गयी। बैजी काण्ई अनूसूचित जाति बस्ती सड़क पर हो रही देरी पर भी चिंता व्यक्त की गई।
कोटवाल जागतोली मोटर मार्ग व रूद्रप्रयाग चोपड़ा उडामाडा मोटर मार्ग पर डामरीकरण मे हो रही देरी पर चिंता जताई गई।बोरा मल्ला के उपर सुरक्षा दिवाल लगाने की मांग की गयी।बिजराकोट ककोडाखाल मोटर मार्ग पर बगड़वालधार मे पुश्ता निर्माण की माग की गई। आगर रोड व कोखण्डी तलगढ रोड का डामरीकरण कार्य शुरू किया जाय। जागतोली बाजी अनूसूचित जाति बस्ती सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति की मांग की गयी लम्बे समय से लंबित गडीधार इशाला व दयूका सेरा मालकोटी सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र शुरू किया जाय। चकधर मे पैदल पुल ओर रास्ते का निर्माण किया जाय सड़क निर्माणों से क्षतिग्रस्त पैदल मार्ग ओर पेयजल लाइनों की शीघ्र मरम्मत की जाय।जागतोली मेले मे माननीय मुख्यमंत्री जी की घोषणाओं पर अमल किया जाय सहित अन्य क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा हुई।

