बड़ा हादसा : सड़क दुर्घटना में तीन युवकों की मौत

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार 
कल देर रात करीब 10:30 बजे कुंडा दानकोट मोड़ से पहले एक वाहन सड़क से नीचे चला गया है जिसमें कुछ व्यक्तियों के होने की संभावना है इस सूचना पर मौके पर पुलिस बल के पहुंचकर घटनास्थल से नीचे जाकर करीब 100 मी तलाश किया गया तो झाड़ियों में तीन व्यक्तियोंअंकित 28 वर्षपुत्र प्रताप लाल निवासी गुनियाला पोखरी, (चमोली), संदीप 26 वर्ष पुत्र निवासी ग्राम बर्सील थाना रुद्रप्रयाग एवं टीटू उम्र 23 वर्ष पुत्र राकेश लाल निवासी ग्राम कुंडा थाना बड़ा हादसा के शव मिले। जिनसे कुछ दूरी पर एक स्कूटी यूके 13 बी 2344 भी क्षतिग्रस्त मिली है ।
मृतकों के शवों को मौके पर सूचना पाकर पहुंची एसडीआरएफ और डीडीआरएफ की टीमों की मदद से सड़क तक लाकर 108 एंबुलेंस के माध्यम से आवश्यक कार्यवाही हेतु राजकीय चिकित्सालय रुद्रप्रयाग भिजवाया गया है। आपको बता दें कि ऐसी घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं रोड किनारे बैरियर न होना घटना का मुख्य कारण सामने आ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *