28 व 29 अप्रैल को यूसीसी संबंधी विशेष शिविर का होगा आयोजन
- बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियों में मिल रही हैं जन सुविधा केंद्र जैसी सुविधा
- आमजनमानस से ऊखीमठ व परकंडी में आयोजित होने वाले शिविर से लाभ लेने की अपील
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
जनपद की समस्त बहुउद्देशीय साधन सहकारी समितियां कृषि एवं कृषियेत्तर ऋण वितरण के साथ-साथ जन सुविधा केंद्र के रूप में भी कार्य कर रही हैं। जहां पर आम जनमानस द्वारा मोबाइल रिचार्ज, विद्युत व पानी का बिल, जीवन बीमा किस्त जमा किए जा सकते हैं।
जिला सहायक निबंधक सहकारी समितियां मोनिका चुनेरा ने बताया कि समितियों द्वारा संचालित जन सुविधा केंद्र में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत विवाह पंजीकरण का कार्य भी किया जा रहा है। बताया कि आगामी 28 व 29 अप्रैल को बहुउद्देशीय साधन सहकारी समिति लि. ऊखीमठ एवं परकंडी चौक बाजार में समान नागरिक संहिता के अंतर्गत विवाह पंजीकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जाएगा।
उन्होंने आम जनमानस से सहकारी समितियों से मिलने वाली सुविधाओं का उपयोग करने के साथ ही उक्त निर्धारित तिथि को आयोजित होने वाले विशेष शिविर का लाभ उठाने की अपील की है।

