वनाग्नि रोकथाम को लेकर कार्यशाला का आयोजन
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
वनाग्नि वर्ष 2026 वनाग्नि रोकथाम हेतु आज समस्त रेखीय विभागों के साथ जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन प्रभागीय परिसर जवाड़ी में किया गया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के साथ आवश्यक समन्वय स्थापित करने के अलावा उनकी सहभागिता पर भी विस्तार से विचार-विमर्श व चर्चा की गई।

आयोजित कार्यक्रम के तहत रतनपुर कक्ष 11 संख्या में जनपद स्तरीय समस्त विभागों के साथ मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता उप प्रभागीय वनाधिकारी डीएस पुण्डीर द्वारा की गयी। उन्होंने बताया कि वनाग्नि रोकथाम में समस्त विभागों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने आम जन मानस से वनाग्नि काल मे सहयोग की अपील की।
इस अवसर पर राजस्व विभाग सहित पुलिस विभाग, अग्निशमन, शिक्षा, स्वास्थ्य, आपदा प्रबन्धन, एसडीआरएफ व अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

