Big Breaking : घेंघड़खाल में वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत, 1 घायल

Big Breaking : घेंघड़खाल में वाहन दुर्घटना में दो लोगों की मौत, 1 घायल

सड़क में वाहन घुमाते समय पिता-पुत्र की मौत

रुद्रप्रायग / नवक्रान्ति समाचार

रुद्रप्रयाग जिले के जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में एक वाहन सड़क पर घुमाते वक्त 300 मीटर नीचे घेंघड़गांव में गिर गया, जिससे वाहन में पिता-पुत्र की मौत हो गई। जबकि वाहन की चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही डीडीआरएफ और स्थानीय लोगों की मदद से घायल व्यक्ति को उपचार एवं दो मृतकों के पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया।

जानकारी के अनुसार जखोली ब्लॉक के घेंघड़खाल में सांय 5ः20 बजे एक को वाहन संख्या UK 13 TA 1549  सड़क पर ही वाहन घुमाते हुए अनियंत्रित होकर तीन सौ मीटर नीचे घेंघड गांव में गिर गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि घटना में वाहन की चपेट में आने से घेंघड़ निवासी 65 वर्षीय हर्ष लाल घायल हो गया, जबकि ग्राम घेंघड जनपद रुद्रप्रयाग निवासी 16 वर्षीय अमन बिष्ट पुत्र राम सिंह और उनके पिता 45 वर्षीय राम सिंह बिष्ट पुत्र शेर सिंह की मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में मातम पसर गया। हर कोई घटना पर दुख व्यक्त कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *