उत्तराखंड में UKSSSC में बंपर भर्ती, जल्द करें आवेदन

उत्तराखंड में UKSSSC में बंपर भर्ती,जल्द करें आवेदन

नवक्रान्ति समाचार

उत्तराखंड में सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग देहरादून द्वारा समूह ग सीधी भर्ती के लिए निकाली गई भर्ती विज्ञापन में सहायक समीक्षा अधिकारी, वैयक्तिक सहायक, सहायक अधीक्षक (महिला कल्याण विभाग), राजस्व उपनिरीक्षक पटवारी, लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी, स्वागती (उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद) के 416 पदों के लिए जारी किया गया है। ये विभिन्न विभागों के अंतर्गत स्नातक स्तरीय अर्हता से संबंधित रिक्त पदों (समूह ग) पर चयन के लिए विज्ञापन जारी होने के बाद भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए यह अच्छा मौका है।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 15 अप्रैल 2025 से 15 मई 2025 तक किये जा सकेंगे। 18 से 20 मई 2025 तक आवेदन के बुरे आवेदन पत्र में संशोधन की सुविधा भी दी जाएगी।

आवेदन शुल्क

सामान्य ,ओबीसी वर्ग के लिए – रु 300
एससी, एसटी , ईडब्ल्यूएस और दिव्यांग वर्ग के लिए – रु 150

योगिता और आयु सीमा

पदों के अनुसार शैक्षिक योगिता आयु सीमा व अन्य पात्रताएं आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन में दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन से पहले सभी नियमों का अनिवार्य अध्ययन करें।

पाठ्यक्रम

लिखित परीक्षा के लिए पाठ्यक्रम भी विज्ञापन के साथ ही जारी कर दिया गया है।

इच्छुक अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in पर दिनांक 15 मई 2025 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *