रहस्यमयी परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

रहस्यमयी परिस्थितियों में बुजुर्ग की मौत

रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार 

जोशीमठ के एक बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत और पोस्टमार्टम में हो रही देरी के विरोध में मंगलवार को आक्रोशित लोगों ने बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम लगा दिया। इस प्रदर्शन का नेतृत्व यूकेडी नेता सरस्वती देवी ने किया।
प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि मृतक के परिजनों को न्याय दिलाने में प्रशासन लापरवाही बरत रहा है और पोस्टमार्टम में अनावश्यक देरी की जा रही है, जिससे परिजनों की पीड़ा और बढ़ गई है। इसी के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और राजमार्ग को जाम कर दिया।
यूकेडी नेता सरस्वती देवी ने कहा कि जब तक मृतक के परिजनों को न्याय नहीं मिलता और पोस्टमार्टम की प्रक्रिया समय पर पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन पर संवेदनहीनता का आरोप लगाते हुए जल्द कार्रवाई की मांग की।
जाम के चलते बद्रीनाथ राजमार्ग पर यातायात काफी देर तक प्रभावित रहा, जिससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस और प्रशासन की टीम ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिला, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *