जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की, चार धाम यात्रा से पूर्व पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने जल जीवन मिशन की प्रगति की समीक्षा की, चार धाम यात्रा से पूर्व पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार 

जिलाधिकारी विशाल मिश्रा द्वारा आज जिला सभागार में जल जीवन मिशन की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में मिशन के अंतर्गत चल रहे कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता एवं समयबद्ध क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने विभागीय अधिकारियों से जल जीवन मिशन के अंतर्गत अब तक की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा तथा योजनावार समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से एफएचटीसी अचीवमेंट प्रोग्राम की प्रगति के संबंध में जानकारी ली और लक्ष्य के अनुरूप शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार तक जल पहुंचाना सरकार और प्रसासन की प्राथमिकता है, अतः कार्यों में किसी भी प्रकार की शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी।
बैठक के दौरान सोशल ऑडिट रिपोर्ट पर भी विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी ने सोशल ऑडिट रिपोर्ट पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ कार्यों का क्रियान्वयन किया जाना अनिवार्य है।
वन क्षेत्र में पेयजल लाइनों से संबंधित लंबित प्रकरणों पर जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि वन विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर ऐसे मामलों का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निस्तारण किया जाए, ताकि पेयजल योजनाओं के संचालन में कोई बाधा उत्पन्न न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि विभागों के बीच बेहतर तालमेल से ही योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन संभव है।
आगामी चार धाम यात्रा को दृष्टिगत रखते हुए जिलाधिकारी ने विशेष निर्देश दिए कि यात्रा मार्गों एवं प्रमुख पड़ाव स्थलों पर स्थित सभी शौचालयों में नियमित एवं पर्याप्त पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। इसके अतिरिक्त यात्रा मार्ग पर कहीं भी पेयजल आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए पूर्व तैयारी एवं सतत मॉनिटरिंग करने को कहा गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि संभावित जल संकट वाले क्षेत्रों की पहचान कर अग्रिम कार्ययोजना तैयार की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *