जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला 50 हजार की घूस लेते गिरफ्तार

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी सुबोध शुक्ला 50 हजार की घूस लेते गिरफ्तार

नवक्रान्ति समाचार

विजिलेंस ने जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर को 50 हजार रूपये की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
विजिलेंस के मुताबिक शिकायतकर्ता ने सतर्कता अधिष्ठान में शिकायत की थी, कि वह सेवानिवृत्त सैन्य कर्मी है तथा उपनल के माध्यम से सैनिक कल्याण विभाग में कार्य करता है। उनका 11 महीने का अनुबंध होता है। उनका 11 माह का सेवा विस्तार बढ़ाने के एवज में जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर (सेवानिवृत कर्नल) सुबोध शुक्ला द्वारा 50,000/- रूपया रिश्वत की मांग की जा रही है।

पुलिस उपाधीक्षक सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर हल्द्वानी अनिल सिंह मनराल द्वारा निरीक्षक के नेतृत्व में तत्काल ट्रैप टीम का गठन किया गया। सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की ट्रैप टीम द्वारा नियमानुसार कार्यवाही करते हुए शनिवार को रिश्वतखोर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी बागेश्वर सुबोध शुक्ला (सेवानिवृत कर्नल) मूल निवासी ग्राम रामपुर, पो. बिरसिंधपुर, पाली, बांधीगढ़ जिला उमरिया, मध्य प्रदेश हॉल निवासी गैस्ट हाउस, सैनिक कल्याण एवं पुर्नवास कार्यालय परिसर बागेश्वर को शिकायतकर्ता से 50 हजार रूपये रिश्वत लेते हुये जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय बागेश्वर से रंगे हाथों गिरफ्तार किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *