फायर कार्मिक ने कर्तव्य निर्वहन के साथ निभाया मानवता का फर्ज

फायर कार्मिक ने कर्तव्य निर्वहन के साथ निभाया मानवता का फर्ज

केदारनाथ /रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुलने के उपरान्त से ही देश-विदेशों से हर उम्र के श्रद्धालु श्री केदारनाथ यात्रा पर आ रहे हैं , जिसके लिये रुद्रप्रयाग पुलिस के जवान अतिथि देवो भव के भाव से हर क्षण श्रद्धालुओं की सेवा के लिये तत्पर हैं तथा यात्रा पर आये श्रद्धालुओं की यथासम्भव मदद कर रहें हैं।

आज दिनांक 24.06.2025 को हरियाणा से आये एक श्रद्धालु जिनके पैर में शारीरिक रुप से दिक्कत होने के कारण उनको चलने में समस्या हो रही थी, वहां से गुजर रहे फायरमैन चन्द्रमोहन की नजर जब उन पर पड़ी तो वे तत्काल उनके पास पहुंचे तथा उनको हौंसला देते हुए अपना सहारा देकर श्री केदार के सुगम दर्शन करवाये गये। जिस पर श्रद्धालु तथा उनके परिजनों द्वारा फायर कार्मिक का सह्दय धन्यवाद ज्ञापित करते हुए आभार प्रकट किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *