एसबीआई ग्रामीण रोजगार प्रशिक्षण संस्थान रुद्रप्रयाग में निशुल्क अस्सिटेंट बुक की पर प्रशिक्षण का शुभारंभ
रुद्रप्रयाग / नवक्रांति समाचार
भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)के ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI ) रुद्रप्रयाग में 38 दिवसीय निशुल्क अस्सिटेंट बुककीपर प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 फरवरी को शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करना है, कार्यक्रम के उद्घाटन पर एसबीआई (RSETI) के डायरेक्टर अरुण कुमार ने दीप प्रज्वलित करके सभी प्रशिक्षणार्थियों को शुभकामनाएं दी।
प्रशिक्षण के दूसरे दिन जयकृत कंडवाल द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को संविधान और मौलिक अधिकारों के बारे में बताया गया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन सब इंस्पेक्टर कुलदीप पंत द्वारा लगातार हो रहा साइबर क्राइम की जानकारी देकर प्रशिक्षणार्थियों को उनके प्रति सचेत किया गया और कैसे उनसे बचा जाए यह सुझाव दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के छठे दिन भूपेंद्र रावत ने उद्यमिता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों के बारे में जानकारी दी।

