वारदात : पोकलैंड मशीन से काट दिया युवक को !! दर्दनाक मौत!!
रिपोर्ट –अनुज नेगी
पौड़ी गढ़वाल से एक बड़े वारदात की खबर आ रही है यहां राष्ट्रीय राजमार्ग 534 में सतपुली गुमखाल निर्माणधीन राष्ट्रीय राजमार्ग का कार्य चल रहा है जंहा पर बीती रात्रि लगभग दस साढ़े दस बजे कल्याण शिवालिक इंफ़्रा कम्पनी के पोकलैंड ऑपरेटर प्रवीण सिंह निवासी चमोली गढ़वाल और सुमन देवरानी निवासी नोसिन डाडामंडी की सड़क खोलने को लेकर बहस हो गई थी जिससे गुस्सा होकर पोकलैंड ऑपरेटर प्रवीण द्वारा पोकलैंड के बॉकेट से सुमन पर हमला किया गया जिससे उसके दोनों पाँवो के बीच बड़ा हिस्सा कट गया । प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बेरहम प्रवीण इतने मे भी नहीं रुका उसने बॉकेट से सुमन की छाती पर भी वार किए।
जिसके बाद पोकलैंड ऑपरेटर मौके पर पोकलैंड मशीन को ऑन छोड़कर भाग गया फिर सुमन के साथ जा रहे उसके दोस्त रजनीश जुयाल आनन फानन मे थाने पहुंचकर सूचना दी उसके बाद सतपुली नगर अध्यक्ष जितेंद्र चौहान जगदम्बा डगवाल सहित सतपुली के कई लोग पुलिस के साथ मौके पर पहुँचे तब तक सुमन की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद कम्पनी के डम्फर और बाकी लोग गायब हो गए हैं। पुलिस लगातार आरोपियों की धरपकड़ में जुटी हुई है !!

