श्री केदारनाथ धाम यात्रा के दृष्टिगत औषधियों के भंडारण एवं रखरखाव का किया गया निरीक्षण
केदारनाथ / रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार
आगामी श्री केदारनाथ चारधाम यात्रा के दृष्टिगत जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन के क्रम में आज दिन मंगलवार को केंद्रीय औषधि भंडार, पशु चिकित्सालय, रुद्रप्रयाग का औषधि निरीक्षक अमित कुमार आज़ाद द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान औषधियों के सुरक्षित भंडारण एवं रख-रखाव से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा औषधियों के वितरण एवं भंडारण संबंधी अभिलेखों की जांच की गयी। साथ ही, औषधियों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने हेतु 08 औषधियों के नमूने एकत्र कर परीक्षण के लिए राजकीय विष्लेशणषाला, रुद्रपुर, उत्तराखण्ड को प्रेषित किए गए। सम्बन्धित नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर पर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाही अमल में लायी जाएगी।
यह निरीक्षण/सैंपलिंग की कार्यवाही आगामी चारधाम यात्रा की तैयारियों के क्रम में की गई है, ताकि पशुओं को गुणवत्तापरक दवाईयां उपलब्ध करायी जा सके। जिलाधिकारी महोदय द्वारा संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि औषधियों के भंडारण, वितरण एवं उपयोग में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
निरीक्षण के दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी, रुद्रप्रयाग डॉ. आशीष रावत, पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राजीव कुमार गोयल, मुख्य पशु फार्मेसी अधिकारी श्री टीकाराम मैंठानी समेत अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

