पांडवाज द्वारा काफल फेस्ट 2025 का हुआ सफल आयोजन
सारी / रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
पाण्डवाज ग्रुप द्वारा इको टूरिज्म को प्रमोट करने के लिए आयोजित काफल फेस्टिवल जो की 16 जून से 20 जून को सारी गांव में आयोजित हुआ।

20 को प्रोग्राम की शुरुआत जागर गायिका रामेश्वरी भट्ट और उनके साथियों द्वारा की गई उसके बाद इकोलॉजिस्ट एसपी सती और बारामासा के फाउंडर राहुल कोटियाल द्वारा गांव के बायोग्राफिकल चेंज पर चर्चा हुई।
पांच दिवसीय काफल फेस्ट के समापान अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करते हुए केदारनाथ विधायक आशा नौटियाल ने पांडवाज के कार्यक्रमों की प्रशंसा करते हुए कहा कि पाण्डवाज ग्रुप ने केदार घाटी की लोक संस्कृति को विश्व में विशेष पहचान दिलाने के लिए सराहनीय पहल की है
कवि सम्मेलन में ओम प्रकाश सेमवाल, मुरली दीवान ,उपासना सेमवाल ,गढ़ देसी और जगदंबा चमोला ने अपनी प्रस्तुतियां दी
अंत में पांडव की प्रस्तुति ने दर्शकों का मन मोह लिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सारी गांव की महिला मंगल दल द्वारा बनाए गए पहाड़ी उत्पाद जैसे आर से रॉटेन दाल की पकौड़ियां रही।

