बर्ड फोटोग्राफी वर्कशॉप से हुआ काफल फेस्टिवल का आगाज़
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
देवरिया ताल में 5 दिवसीय काफल फेस्टिवल फोटोग्राफी प्रशिक्षण के साथ शुरू हो गया है महोत्सव के लिए पहुंची पांडवाज की टीम और अतिथियों का ग्राम पंचायत सारी की महिला मंगल दल ने अपने पारम्परिक वाद्य यंत्र ढोल दमाऊं ,मांगल और जागर गीतों से स्वागत किया।

इस मौके पर पांडवाज की टीम प्रभारी सलिल डोभाल ने बताया कि 16 से 18 जून तक देवरीया ताल में निकॉन के विशेष युवाओं का फोटोग्राफी वर्ड और एस्ट्रो फोटोग्राफी के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इस कार्यशाला में 20 सदस्य प्रतिभाग कर रहे हैं 19 जून को दल सारी देवरिया ताल ट्रेक पर सफाई अभियान चलाएगा और इको फ्रेंडली डस्टबिन का वितरण करेगा।

आज वाइट टेल नट हैच, येलो ब्रॉट टीट, कोल्ड टाइट, वेरीगेटेड लाफिंग थ्रश, बियेड्रेड विल्चर, माउण्टेन स्कॉप्स आउल, येलो बिल्ड मैकपेई, यूरेशियन जै, खलीज फेसेंट इत्यादि चिड़िया देखी गई।
इस मौके पर मांगल गायिका रामेश्वरी भट्ट र्वतमान ग्राम प्रधान मनोरमा देवी महिला मंगल दल अध्यक्ष मंजू देवी ,अनीता देवी सरपंच मुरली सिंह, गजपाल सिंह सहित अन्य ग्रामीण महिलाएं और पर्यटक मौजुद थे।

प्रशिक्षु
कर्नल अमिताभ थपलियाल (से नी) , निधि थपलियाल ,प्रमोद कुमार ,मेजर जनरल रवि झलड़ियाल (से नी),धर्मेन्द्र सिंह ,सुमित भट्ट ,प्रेरणा रावत,जोहाना ,दीपक बगवाड़ी ,बृजेश
प्रशिक्षक
सलिल डोभाल
रात्रि आकाश पिण्ड
आसिफ़ (बर्ड) सुबह – शाम

