रुद्रप्रयाग में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन
सलह समझौते के आधार पर वादों का किया गया निस्तारण
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग के तत्वाधान में माननीय अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रूद्रप्रयाग, सहदेव सिंह की मागदर्शन में शनिवार (13 सितंबर) को जनपद न्यायालय रूद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय उखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

सिविल जज (सी0डि0)/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रूद्रप्रयाग पायल सिंह, द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में बैंक वाद से सम्बन्धित प्री-लिटिगेशन के कुल 56 मामलों का आपसी सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कर कुल 35,02,125/- समझौता राशि वसूल की गई।
अशोक कुमार, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रूद्रप्रयाग व रामकृष्ण नौटियाल सदस्य की पीठ संख्या 01 के द्वारा 100 वाद निस्तारण कर मुव0 29,85,564/- समझौता राशि वसूल की गयी।

सिद्वार्थ कुमार, न्यायिक मजिस्ट्रेट, रूद्रप्रयाग व कुँवर सिंह रावत सदस्य की पीठ संख्या 02 के द्वारा कुल 53 वादों का निस्तारण कर मुव0 23,00,293/- समझौता राशि वसूल की गयी।
सन्तोश पच्छिमी,सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट, बाह्य न्यायालय उखीमठ व बीरेन्द्र दत्त गोस्वामी सदस्य की पीठ संख्या 03 के द्वारा कुल 21 वादों का निस्तारण किया गया। जिसमें कुल मुव0 3,65,500/- समझौता राशि वसूल की गयी।
इसके अतिरिक्त उक्त राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल संचालन में पुलिस उपाधीक्षक रूद्रप्रयाग प्रमोद घिण्डियाल, परिवहन विभाग रूद्रप्रयाग सम्भागीय परिवहन रुद्रप्रयाग धर्मेन्द्र बिष्ट,समस्त अधिवक्तागणों एवं कर्मचारियों द्वारा सहयोग प्रदान किया गया।

