सड़क हादसा: बोलेरो और स्कूटी की टक्कर में दो घायल
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
आज दोपहर लगभग 02:30 बजे अगस्त्यमुनि के सुरगढ़ क्षेत्र में एक सड़क दुर्घटना घटित हुई, जहाँ अगस्त्यमुनि से तिलवाड़ा की तरफ जा रहे बुलेरो वाहन (UK 01TA 1984) के चालक प्रवीन नेगी (निवासी- दडूली) ने एक स्कूटी (UK 13 A 9262) को टक्कर मार दी।

इस हादसे में स्कूटी पर सवार दो व्यक्ति— दीपशिखा (पुत्री कालिका प्रसाद भट्ट, निवासी ग्रामसभा कंडारा, अगस्त्यमुनि) और विवेक रावत (निवासी- थाती बड़मा, जखोली ब्लॉक) घायल हो गए।
घटना के उपरांत, पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तथा बुलेरो चालक को मेडिकल परीक्षण हेतु अगस्त्यमुनि अस्पताल लाया गया है। चोट अधिक होने के कारण अगस्तमुनि से हॉयर सेंटर श्रीनगर के लिए रेफर किया गया है.. जब की एक स्कूल की बच्ची भी चोटिल हुई थी जिसका उपचार अगस्त्यमुनि स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

