रुद्रप्रयाग : गुलदार ने किया महिला पर हमला

रुद्रप्रयाग : गुलदार ने किया महिला पर हमला

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

वन्यजीव मानव संघर्ष की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, इस तरह की घटनाएं दिनों दिन बढ़ रही है तो कोई अतिशयोक्ति नहीं है। ऊखीमठ ब्लॉक के डामर गांव की एक महिला पर घात लगाए गुलदार ने हमला कर लहू लुहान कर दिया। आस पास के लोगों के शोर मचाने के बाद गुलदार ने महिला को छोड़ा और भाग गया। परिजनों ने महिला को अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती किया, जहां उनका उपचार चल रहा है।

जानकारी के अनुसार डामर गांव की दर्शनी देवी पत्नी स्व. बागानी लाल (50) जंगल में घास लेने जंगल गई थी जहां दोपहर दो बजे घात  लगाए गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया। साथ की महिलाओं के शोर मचाने पर गुलदार महिला को छोड़ भाग गया किंतु तब तक महिला के गले, हाथों में गुलदार ने कई घाव कर दिए। परिजनों ने महिला को अगस्त्यमुनि अस्पताल में भर्ती किया, जहां उनका उपचार चल रहा है। ग्रामीण राजेश नेगी ने कहा कि गुलदार द्वारा ग्रामीणों के कई खच्चर मार दिए। वन विभाग को शिकायत करने के बावजूद कोई कार्यवाही नहीं की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *