रुद्रप्रयाग : अलकनंदा नदी में टेंपो ट्रैवलर के गिरने से दो की मौत, 08 घायल, 10 यात्री लापता, रेस्क्यू जारी

रुद्रप्रयाग : अलकनंदा नदी में टेंपो ट्रैवलर के गिरने से दो की मौत, 08 घायल, 10 यात्री लापता, रेस्क्यू जारी

रुद्रप्रयाग/नवक्रान्ति समाचार 

उत्तराखंड में आज एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया है। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में अलकनंदा नदी में टेंपो ट्रैवलर गिर गया। हादसा घोलतीर में बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ। बस में 20 लोग सवार थे, इनमें से 2 की मौत हो गई है, जबकि 8 घायल हैं। 10 लोग लापता हैं।

इस वाहन में करीब 20 यात्री सवार थे, जिनमें से आठ लोगों को निकाल लिया गया है, जबकि 2 की मौत हो गई है। रेस्क्यू टीम मौके पर राहत एवं बचाव कार्य में जुटी है। बारिश की वजह से अलकनंदा नदी में तेज बहाव था, ऐसे में यात्रियों के नदी में बहने की भी आशंका बनी हुई है।

इस बस हादसे के बारे में जानकारी देते हुए उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने कहा, रुद्रप्रयाग जिले के घोलतीर इलाके में एक बस अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गई है।

अब तक मिली जानकारी के अनुसार बस में 20 लोग सवार थे। रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने बस को घुमावदार मोड़ पर लड़खड़ाते हुए देखा और कुछ ही पलों में वह खाई में गिर गई। लोगों ने तत्काल पुलिस और प्रशासन को सूचना दी।

हादसे के दौरान करीब 5 लोग बस से बाहर छिटक गए। हादसे की गंभीरता को देखते हुए कई थानों की पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर रवाना की गईं। नदी का तेज बहाव राहत कार्य को मुश्किल बना रहा है, लेकिन रेस्क्यू ऑपरेशन युद्धस्तर पर जारी है।

वाहन संख्या UK 08 PA 7444 बस में जो कि 31 सीटर बस है, में वाहन चालक सहित कुल 20 व्यक्ति सवार थे। इस वाहन में उदयपुर राजस्थान व गुजरात का सोनी परिवार चारधाम यात्रा पर आया हुआ था।

गंभीर रूप से घायलों को हेली एम्बुलेंस द्वारा एम्स ऋषिकेश ले जाया जाएगा ।

बस दुर्घटना में घायलों का विवरण-

1- दीपिका सोनी, निवासी सिरोही मीना वास, राजस्थान उम्र 42 वर्ष।
2- हेमलता सोनी, निवासी प्रताप चौक, गोगुण्डा गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 45 वर्ष।
3- ईश्वर सोनी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात उम्र 46 वर्ष।
4- अमिता सोनी, निवासी 701 702 बिल्डिंग नं. 3 मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 49 वर्ष।
5- सोनी भावना ईश्वर, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 43 वर्ष।
6- भव्य सोनी, निवासी ई 202 सिलिकॉन पैलेस, बाम्बे मार्केट, नियर अर्चना स्कूल, गुजरात, उम्र 07 वर्ष।
7- पार्थ सोनी, निवासी वार्ड नं. 11, राजगढ़, वीर सावरकर मार्ग ग्राम राजगढ़ मध्य प्रदेश, उम्र 10 वर्ष।
8- सुमित कुमार(चालक), पुत्र नरेश कुमार, निवासी बैरागी कैम्प, हरिद्वार, उम्र 23 वर्ष।

स दुर्घटना में 02 व्यक्तियों (01 महिला व 01 पुरुष) की मृत्यु हुई है, जिनका विवरण निम्नानुसार हैः-

मृतकों का विवरण –

1- विशाल सोनी, निवासी राजगढ़, मध्य प्रदेश, उम्र 42 वर्ष।
2- ड्रिमी, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 17 वर्ष।

लापता (मिसिंग) चल रहे व्यक्तियों का विवरण –

1- रवि भवसार, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल, राजस्थान, उम्र 28 वर्ष।
2- मौली सोनी, निवासी एफ 601 सिलिकॉन पैलेस बाम्बे मार्केट, पूना कुभंरिया रोड गुजरात, उम्र 19 वर्ष।
3- ललित कुमार सोनी, निवासी प्रताप चौक गोगुण्डा, राजस्थान, उम्र 48 वर्ष।
4- गौरी सोनी, निवासी वीर सावरकर मार्ग, वार्ड नं. 12 राजगढ़ राजगढ़, तहसील सदरपुर, मध्य प्रदेश, उम्र 41 वर्ष।
5- संजय सोनी, निवासी उदयपुर, शास्त्री सर्किल राजस्थान, उम्र 55 वर्ष।
6- मयूरी, निवासी सूरत, गुजरात, उम्र 24 वर्ष।
7- चेतना सोनी, निवासी उदयपुर राजस्थान, उम्र 52 वर्ष।
8- चेष्ठा, निवासी ई 202 पर्वत सिलिकॉन पैलेस, आईमाता चौक सूरत, गुजरात, उम्र 12 वर्ष।
9- कट्टा रंजना अशोक, निवासी थाणे मीरा रोड, महाराष्ट्र, उम्र 54 वर्ष।
10- सुशीला सोनी, निवासी शास्त्री सर्किल, उदयपुर, राजस्थान, उम्र 77 वर्ष।

वर्तमान समय में सर्च एवं रेस्क्यू कार्य निरन्तर जारी है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *