राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत के अपने गृह क्षेत्र अगस्त्यमुनी में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
गाजे बाजे के साथ नगर में जुलूस निकाला गया। उन्होंने अगस्त्य मंदिर में माथा टेका और गणपति वेडिंग पॉइंट में कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया।

श्रीमती ऐश्वर्या रावत का पूरे जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने गणपति वेडिंग पॉइंट में पुष्प गुच्छ और स्मृति भेंट देकर ऐश्वर्या रावत का सम्मान किया।
अपने संबोधन में ऐश्वर्या रावत ने भरोसा दिलाया कि वे मुख्यमंत्री द्वारा उन पर जो भरोसा किया गया, उस पर वे खरा उतरने की कोशिश करेंगी। राज्य में महिलाओं की स्थिति सुधारने और उनको न्याय दिलाने के लिए कोशिश करेंगी। उन्होंने कहा कि हुए अपनी दिवंगत माता शैला रानी रावत के अधूरे कार्यों को पूरा करेंगी और उनके सपनों को साकार करने के लिए उन्होंने कार्यकर्ताओं से सहयोग मांगा।

गंभीर सिंह बिष्ट और विक्रम सिंह नेगी जी के संचालन में हुई कार्यकर्ताओं की सभा में जिला भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सविता भंडारी, जिला पंचायत सदस्य शीला रावत, राज्य महिला आयोग की सदस्य दर्शनी देवी पंवार, हर्षवर्धन बेंजवाल, माधुरी देवी नेगी, भाजपा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष मनोज राणा, व्यापार संगठन के अध्यक्ष त्रिभुवन सिंह नेगी, पूर्व कनिष्क प्रमुख रमेश बेंजवाल आदि

