आज से बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू

आज से बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया शुरू

बदरीनाथ / नवक्रान्ति समाचार

बद्रीनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रियाओं के तहत शनिवार को भगवान उद्धव, गरुड़ उत्सव डोलियां और आदि गुरु शंकराचार्य जी गद्दी परम्परा अनुसार बद्रीनाथ धाम पहुंच गई हैं। जबकि भगवान कुबेर जी की उत्सव डोली रात्रि प्रवास के लिए बामणी गांव स्थित मां नंदा देवी मंदिर में पहुंच गई है। धाम के कपाटोत्सव के लिए बीकेटीसी की ओर से मन्दिर को 15 कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया गया है। वहीं धाम के कपाट खुलने के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में देश और विदेश के श्रद्धालुओं के धाम में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है।

वहीं धाम में जहां तीर्थयात्रियों की आवाभगत के लिए होटल, रेस्टोरेंट और दुकानों का संचालन शुरू हो गया है। वहीं बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की ओर से भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। टोकन व्यवस्था 04 मई से ही प्रारम्भ होगी। वहीं जिसने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं किया है उनका ऑफलाइन रजिस्ट्रेशन किया जाएगा।


इस मौके पर बद्रीनाथ धाम के रावल अमरनाथ नंबूदरी, ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद धर्माधिकारी राधा कृष्ण थपलियाल सहित बीकेटीसी के अधिकारी, कर्मचारी और हजारों की संख्या में तीर्थयात्री मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *