केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया आज से शुरू
गुप्तकाशी / नवक्रान्ति समाचार
भगवान केदारनाथ धाम के कपाट खुलने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। गुप्तकाशी के निकट ग्राम सांकरी से केदारनाथ में अखण्ड दीपक हेतु तेल कलश जाने की परम्परा है रविवार को सांकरी गाव के लोग घर-घर से तेल एकत्र करके गाजे बाजो के साथ सुहागिन महिलाओ द्वारा गाव में एकत्र तेल कलश को रुद्रपुर गाँव में स्थित भुकुण्ड भैरवनाथ के मंदिर में ले जाते है यहीं पर केदारनाथ स्थित भैरवनाथ मंदिर की शीतकालीन गड्डी स्थल भी है। रुद्रपुर में ग्रामीणो के द्वारा विधि विधान के साथ पूजन के बाद इस तेल कलश को गुप्तकाशी में केदारनाथ यात्रा डोली के साथ मिलकर केदारनाथ पहुंचाया जाता है। केदारनाथ मंदिर धर्माधिकारी रुद्रपुर निवासी ओमकारशुक्ला बताते है कि यह प्राचीन परम्परा है जिस तरह बद्रीनाथ के लिए टिहरी राजघराने से तेल जाने की परम्परा है वहीं केदारनाथ के लिए सांकरी रुद्रपुर से ले जाने की परम्परा है।

