एक बार फिर नगरपालिका रुद्रप्रयाग सवालों के घेरे में
पांच सभासदों ने पत्र देकर जिलाधिकारी से की जांच की मांग
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
नगरपालिका परिषद रुद्रप्रयाग में हो रही अनियमितता को देखते हुए सदस्यों ने उठाए सवाल।
नगरपालिका अधिशासी अधिकारी द्वारा बिना बजट पास किए और बिना बोर्ड के विश्वास में लिए विभिन्न कार्य किए जा रहे हैं
- बिना बजट पास कराए करोड़ों के भुगतान और टेंडर कराए जा रहे हैं।
- जेम पोर्टल के बिना लाखों का सामान खरीदा जा रहा है।
- बिना टेंडर के दुकानों का आवंटन किया गया।
- बिना समिति गठन के निर्माण और सामान की खरीद की जा रही है।
- सदस्यों द्वारा पूछने पर अधिशासी अधिकारी द्वारा सदस्यों को गुमराह किया जा रहा है।
उपरोक्त कारणों से प्रभावित होकर सदस्यों ने 23 अप्रैल 2025 को पत्र के माध्यम से अधिशासी अधिकारी को अवगत कराया कि जब तक इन बिंदुओं पर सुधार नहीं किया जाता, तब तक बोर्ड बैठक अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेगी। इसके बावजूद अधिशासी अधिकारी ने पत्र का जवाब नहीं दिया और दो वोट बैठक बुलाई, जिसके एजेंडे में इस पत्र पर चर्चा नहीं रखी गई। इससे प्रभावित होकर सदस्यों ने यह निर्णय लिया है कि जब तक नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग के खिलाफ जांच समिति का गठन नहीं होता, तब तक सदस्य निश्चित कार्य के लिए बोर्ड बैठक का बहिष्कार करेंगे।


