आज द्वितीया केदार मदमहेश्वर की मूर्ति भोग सभा मंडप में विराजमान

आज द्वितीया केदार मदमहेश्वर की मूर्ति भोग सभा मंडप में विराजमान

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

रावल भीमाशंकर लिंग की मौजुदगी में आज द्वितीया केदार मदमहेश्वर की मूर्ति को भोग सभा मंडप में विराजमान किया गया। इस अवसर पर गुठ गाँव की महिलाओं ने नए अनाज का भोग तैयार कर भगवान मदमहेश्वर को अर्पित किया। कल प्रातः काल में भगवान मदमहेश्वर की विग्रह मूर्ति अपने मूल स्थान मदमहेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी। इस अवसर पर पुजारी गण एवं हक हकूक धारी भारी संख्या में मौजुद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *