उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा महिलाओ के प्रोत्साहन के लिए रंगोली और मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
उत्तराखंड ग्रामीण बैंक द्वारा भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजना NRLM SHG महिलाओ के प्रोत्साहन के लिए रंगोली और मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। क्षत्रिय प्रबंधक देवेश जोशी ने बताया की जनपद रुद्रप्रयाग मे UGB की 8 शाखाएं है और वित्त वर्ष 2025-26 अभी तक मे 95 स्वयं सहायता समूह को NRLM के माध्यम से RS 5.67 करोड़ की राशि स्वीकृत वा Rs 1.83 करोड़ वितरित की है जिससे महिलाओ की अजीविका मे वृद्धि हुई है। इस उपलक्ष्य मे RBI से धीरज अरोरा (AGM), NABARD से नेहा NAUNI LDM . अनूप सिंह,शाखा प्रबंधक राजेंद्र रावत वा क्षत्रिय कार्यालय से मुकुल मिश्रा वा राधा मिश्रा उपस्थित रहे।

