उत्तराखंड क्रान्ति दल ने मुजफ्फरनगर कांड की 31वीं बरसी पर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
उत्तराखंड क्रान्ति दल ने आज मुजफ्फरनगर गोली कांड के शहीदों को याद करते हुते इसे उत्तराखंड के लिये काला दिन बताया। दोशियों को आज तक सजा न मिलने व शहीदों के सपनों का उत्तराखंड न बनने पर आक्रोश ब्यक्त किया।
आज तिलवाड़ा स्थित उक्रांद जिला कार्यालय में 2 अक्टूबर मुजफ्फरनगर गोली कांड की 31 वी बरसी पर उक्रांद कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किये। इस अवसर पर हुई बैठक में उक्रांद नेताओं ने राज्य बनने के पच्चीस साल बाद भी उत्तराखंड राज्य आंदोलन व शहीदों की भावनाओं के अनुरूप राज्य न बन पाने के लिये भाजपा व कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड को भाजपा व कांग्रेस नीति सरकारों ने जमकर लूट खसोट मचाई है। उत्तराखंड के युवाओं के रोजगार पर डाका डालने का काम किया गया। कहां कि मुजफ्फरनगर गोलीकांड के आरोपियों को संरक्षण देने का काम दोनो सरकारों ने किया।
आज तक पीड़ितों को न्याय नहीं मिल सका। वक्ताओं ने आम जनता से अपील करते हुते कहा कि अब वक्त आ गया है राष्ट्रीय दलों को उत्तराखण्ड से उखाड़ फेंकने का। उत्तराखंड सम्मान बचाने के लिये उत्तराखंड क्रान्ति दल को मजबूत करने का आवाह्न किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष सूरत सिंह झिक्वाण, कार्यकारी अध्यक्ष सुबोध नौटियाल, उपाध्यक्ष प्रेम सिंह रावत, वरिष्ठ नेता विष्णु कांत शुक्ला, बलबीर चौधरी, केन्द्रीय मीडिया प्रभारी अनिल थपलियाल,प्रकाश भटृ, महिपाल फर्स्वाण, नितिन विष्ट, सुमन नेगी सहित दर्जनों उक्रांद कार्यकर्ता मौजूद थे। संचालन जिला महामंत्री अजीत भंडारी ने किया।

