हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से महिला की मौत
गुप्तकाशी / रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
रुद्रप्रयाग जिले के नगर पंचायत गुप्तकाशी के नाला वार्ड के अंतर्गत ह्यून गांव में एक दर्दनाक हादसे में हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया, वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, महिला अपने घर के पास रोजमर्रा के काम में लगी हुई थी। इसी दौरान वह चारा पत्ती लेने गई थीं की अचानक ऊपर से गुजर रही हाई टेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गई। तेज करंट लगते ही महिला गंभीर रूप से झुलस गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

