रुद्रप्रयाग में महिला से मारपीट का गंभीर आरोप, पति पर केस दर्ज कराने की मांग

रुद्रप्रयाग में महिला से मारपीट का गंभीर आरोप, पति पर केस दर्ज कराने की मांग

रुद्रप्रयाग /नवक्रान्ति समाचार

रुद्रप्रयाग में महिला से मारपीट का सनसनीखेज आरोप! पति पर गंभीर आरोप, ऋषिकेश अस्पताल में भर्ती लक्ष्मी देवी, पति फरार
रुद्रप्रयाग जिले की तहसील जखोली क्षेत्र के ग्राम सभा पाली कुराली में महिला के साथ मारपीट का गंभीर मामला सामने आया है। लक्ष्मी देवी ने अपने पति मनविंदरसिंह राणा पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मारपीट के बाद लक्ष्मी देवी को उपचार के लिए ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार, लक्ष्मी देवी के तीन बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और एक बेटा है। बताया गया है कि राकेश सिंह, सोकार सिंह कैंतुरा और पंचम सिंह कैंतुरा द्वारा लक्ष्मी देवी को ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
महिला के अस्पताल में भर्ती होने की जानकारी मिलने पर उसकी जेठानी विनीता राणा और जेठ जयविंदरसिंहराणा भी ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल पहुंचे।

वहीं, परिजनों के अनुसार मारपीट की घटना के बाद महिला का पति फरार है !