चोपता इंटर कॉलेज में करियर मार्गदर्शन कार्यक्रम, विद्यार्थियों को विदेश रोजगार के अवसरों से कराया अवगत
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
जिलाधिकारी विशाल मिश्रा के निर्देशन में राजकीय इंटर कॉलेज चोपता का निरीक्षण किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं को शिक्षा, करियर एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
जिला सेवायोजन कार्यालय की ओर से श्री रजनीश द्वारा छात्र-छात्राओं को विदेश में रोजगार के अवसर, विदेश जाने से संबंधित आवश्यक प्रक्रियाओं एवं सावधानियों के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। वहीं जिला आबकारी अधिकारी श्री रमेश बंगवाल द्वारा समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं की जानकारी देते हुए पात्र छात्र-छात्राओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में अधिक से अधिक वृक्षारोपण किए जाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक करने की भी सलाह दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए अपने भविष्य के लिए बेहतर करियर विकल्प चुनने का आह्वान किया

