नागनाथ पोखरी महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता कार्यशाला, छात्रों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

नागनाथ पोखरी महाविद्यालय में देवभूमि उद्यमिता कार्यशाला, छात्रों को स्वरोजगार के लिए किया प्रेरित

नागनाथ पोखरी / नवक्रान्ति समाचार

हिमवंत कवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी चमोली में आज दिनांक 06/10/2026 को उत्तराखंड सरकार उच्च शिक्षा विभाग के दिशा निर्देशों के अनुसार देवभूमि उद्यमिता योजना ओरिएंटेशन कार्यक्रम के अंतर्गत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया , कार्यक्रम के मुख्य वक्ता देवभूमि उद्यमिता योजना से आए हुए श्री विनोद नेगी जी रहे । महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ रीटा शर्मा द्वारा कहा गया कि छात्र छात्राओं को अधिकाधिक रूप से इन कार्यक्रमों में प्रतिभाग करना चाहिए और नए नए विचारों के माध्यम से नयें रोजगार का सृजन करें जिससे कि छात्र स्वरोजगार को अपना सकें।

मुख्य वक्ता श्री विनोद नेगी जी ने पीपीटी के माध्यम से अपना प्रस्तुतीकरण दिया और सभी छात्र छात्राओं को बताया कि किस प्रकार से छात्र स्वरोजगार के लिए नए विचारों से अपने आप को रोजगार के क्षेत्र में स्थापित कर सकते हैं और समाज के लिए प्रेरणा बन सकते हैं।

महाविद्यालय के मुख्या शास्ता डॉ शिवचन्दसिंह रावत द्वारा कहा गया कि सभी छात्रों को रोजगारपरक शिक्षा के लिए क्रियाशील रहना चाहिए जिससे छात्र रोजगारपरक शिक्षा के माध्यम से अपने को जोड़ सकेंगे।

कार्यक्रम के संयोजक डॉ अभय कुमार श्रीवास्तव ने कार्यक्रम का प्रारंभ किया और सभी छात्रों को देवभूमि उद्यमिता योजना से छात्रों को होने वाले लाभ के विषय में बताया और कहा कि सभी छात्रों को इस योजना के माध्यम से रोजगार के अवसरों को प्राप्त करना चाहिए है।

कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, प्राध्यापिकाएं कार्मिकगण एवं बहुताधिक संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।