रौंठिया में ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, पेयजल शिकायत के निस्तारण के दिए निर्देश

रौंठिया में ग्रामीणों की समस्याओं पर हुई सुनवाई, पेयजल शिकायत के निस्तारण के दिए निर्देश

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के निर्देशानुसार मंगलवार को विकासखंड जखोली के ग्राम रौंठिया में सरकार जनता के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सन्दीप भट्ट ने की।

 

कार्यक्रम में ग्रामवासियों द्वारा विभिन्न समस्याओं एवं मांगों से संबंधित कुल चार शिकायतें दर्ज कराई गईं, जिनमें से तीन शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। वहीं पेयजल आपूर्ति से संबंधित शिकायत के संबंध में संबंधित अधिकारी को मौके पर ही अवगत कराते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

कार्यक्रम के दौरान पशुपालन विभाग द्वारा ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं, स्वरोजगार एवं पशुपालन से संबंधित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया।

 

जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी सन्दीप भट्ट द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

 

इस अवसर पर ग्राम प्रधान गिरीश सिंह, सहायक सांख्यिकीय अधिकारी सुमन सिंह, पशुधन प्रसार अधिकारी प्रदीप रावत, अमित प्रकाश, विनोद, ग्राम पंचायत विकास अधिकारी महेन्द्र प्रसाद, डीलर गुमान सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।