थुम्बी हेलीपैड पर व्यवस्थाओं की जांच, सुरक्षा और आपातकालीन इंतजामों को परखा

थुम्बी हेलीपैड पर व्यवस्थाओं की जांच, सुरक्षा और आपातकालीन इंतजामों को परखा

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा के निर्देशों के अनुपालन में गुरुवार को उपजिलाधिकारी ऊखीमठ अनिल रावत के नेतृत्व में तहसीलदार ऊखीमठ निशांत कम्बोज, राजस्व निरीक्षक गुप्तकाशी, राजस्व उपनिरीक्षक फाटा एवं चौकी प्रभारी फाटा की संयुक्त टीम द्वारा थुम्बी हेलीपैड जामू (फाटा) का निरीक्षण किया गया।

 

निरीक्षण के दौरान हेलीपैड परिसर में स्वच्छता एवं सफाई व्यवस्था, सैनिटाइजेशन, आगंतुकों के आगमन, यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा, टिकट काउंटर के क्रियान्वयन तथा आपातकालीन रैन शेल्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 

संयुक्त टीम द्वारा मौके पर मौजूद हेली सेवा के प्रतिनिधियों को यात्रियों की सुविधा एवं सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप बनाए रखने तथा पूर्व में निर्गत निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

 

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हेलीपैड पर यात्रियों एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहें, इसके लिए नियमित रूप से निरीक्षण एवं निगरानी की जाएगी।