Big Breaking : उत्तराखंड में पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानिए कारण

Big Breaking: उत्तराखंड में पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट ने लगाई रोक, जानिए कारण

10 और 15 जुलाई को होना था मतदान और 19 जुलाई को आना था चुनाव परिणाम

नवक्रान्ति समाचार

पंचायत चुनाव को लेकर नैनीताल हाईकोर्ट से आज बड़ी खबर सामने आ रही है। जिसमें हाईकोर्ट ने फिलहाल पंचायत चुनाव पर रोक लगा दी है।

इससे पूर्व उत्तराखंड में निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई है। जिसके अनुसार 10 और 15 जुलाई को मतदान होना था और 19 जुलाई को परिणाम घोषित किए जाने थे।

जानकारी के अनुसार आरक्षण पर स्थिति साफ न होने यानि आरक्षण पर नोटिफिकेशन जारी न होने के कारण हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव पर फिलहाल अंतरिम रोक लगाई है। कोर्ट के अनुसार जब तक आरक्षण पर स्थिति स्पष्ट नहीं की जाती है, तब तक चुनाव प्रक्रिया आगे नहीं बढ़ाई जा सकती है।

बता दें कि पंचायत चुनाव की अधिसूचना के अनुसार 25 जून से नामांकन प्रक्रिया शुरू होनी थी. जो 28 जून तक चलनी थी।

इस खबर में आगे और अपडेट का इंतजार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *