बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत की अधिसूचना जारी

 बिग ब्रेकिंग : उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत की अधिसूचना जारी

नवक्रान्ति समाचार

उत्तराखंड में हरिद्वार को छोड़कर बाकी 12 जिलों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की अधिसूचना जारी हो चुकी है। चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत हो चुकी है और राज्य निर्वाचन आयोग ने भी प्रेस वार्ता कर इसके विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी दी।

राज्य निर्वाचन आयुक्त सुशील कुमार ने बताया कि सरकार की ओर से आरक्षण प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और अब चुनावी प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ेगी। पंचायत चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जाएंगे, और मतगणना 19 जुलाई को एक साथ होगी।

 12 जिलों में चुनाव 

कुल पद: 66,418
ग्राम पंचायत सदस्य: 55,587
प्रधान ग्राम पंचायत: 7,499
क्षेत्र पंचायत सदस्य: 2,974
जिला पंचायत सदस्य: 358
मतदान केंद्र: 8,276
मतदान स्थल: 10,529

चुनावी कार्यक्रम:

21 जून चुनाव की अधिसूचना जारी
25-28 जून नामांकन (सुबह 8 बजे – शाम 4 बजे तक)
29 जून – 1 जुलाई नामांकन पत्रों की जांच
2 जुलाई नाम वापसी की अंतिम तिथि (सुबह 8 बजे – शाम 3 बजे)
3 जुलाई पहले चरण के लिए चुनाव चिन्ह आवंटन
10 जुलाई पहले चरण का मतदान (सुबह 8 बजे – शाम 5 बजे)

8 जुलाई दूसरे चरण के लिए चुनाव चिन्ह आवंटन
15 जुलाई दूसरे चरण का मतदान (सुबह 8 बजे – शाम 5 बजे)
19 जुलाई एक साथ मतगणना (सुबह 8 बजे से कार्य समाप्ति तक)

रुद्रप्रयाग जनपद में पहले चरण में 10 जुलाई को होगा तीनों ब्लॉक में मतदान

लागू हुआ आदर्श आचार संहिता

जैसे ही राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से अधिसूचना जारी की गई, प्रदेश के सभी संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गई है, जो मतगणना के पूर्ण होने तक लागू रहेगी।