नागनाथ पोखरी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का शांतिपूर्ण आयोजन, 319 विद्यार्थियों ने डाले वोट

नागनाथ पोखरी महाविद्यालय में छात्रसंघ चुनाव का शांतिपूर्ण आयोजन, 319 विद्यार्थियों ने डाले वोट

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

महाविद्यालय में नागनाथ पोखरी में पारदर्शी रूप से सम्पन्न हुआ छात्रसंघ चुनाव

हि०क०च० कुँ० बर्त्वाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नागनाथ पोखरी, चमोली में आज दिनांक 29.09.2026 को छात्रसंघ चुनाव 2026-27 निर्विवाद रूप से सम्पन्न हुआ। महाविद्यालय की संरक्षिका एवं प्राचार्य प्रो० (डॉ०) रीटा शर्मा द्वारा सभी छात्रों को जीत की शुभकामनाएं प्रेषित की गई और कहा गया कि सभी छात्र प्राप्त जनमत आदेश को सहर्ष स्वीकार करेंगे और आने वाले सत्र में परस्पर भाईचारे का निवर्हन करेंगे। अंत में प्राचार्य द्वारा सभी छात्रों को शपथ ग्रहण करवाई गई।

छात्रसंघ चुनाव प्रभारी डॉ० योगेश प्रसाद ने कहा की सम्पूर्ण मतदान एवं मतगणना प्रक्रिया अनुशाससित एवं लिंगदोह समिति के नियमानुसार सम्पन्न करवाई गई। सम्पूर्ण मतदान में 319 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्रसंघ चुनाव परिणाम सत्र 2026-27 निम्नवत् रहा:-
अध्यक्ष पद पर राहुल सिंह प्राप्त मत 176
उपाध्यक्ष पद पर दिव्या प्राप्त मत 186
सचिव पद पर सूरज प्राप्त मत 170
सहसचिव पद पर रोनिका प्राप्त मत 182
कोषाध्यक्ष पद पर प्रियांशी प्राप्त मत 182
विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद पर प्रियांशु नेगी 181 मत प्राप्त कर निर्वाचित हुए।
सम्पूर्ण जानकारी महाविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ० केवलानंद पाण्डेय एवं डॉ प्रवीण मैठाणी द्वारा दी गई।