घरेलू सिलेंडर से खाना पकाया तो बढ़ सकती हैं मुश्किलें, पूर्ति विभाग ने जारी किए निर्देश
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
जिला पूर्ति अधिकारी केएस कोहली ने कहा कि नियमों के मुताबिक ऐसी व्यावसायिक (Commercial) जगहों पर सिर्फ व्यावसायिक (Commercial) गैस सिलेंडर का ही प्रयोग किया जाना है। लेकिन अभी भी देखा जा रहा है कि कई जगहों पर घरेलू गैस सिलेंडरों का खुलेआम गैर-कानूनी इस्तेमाल हो रहा है, जो कि नियमों का उल्लंघन है और असुरक्षित भी है।
इसे रोकने और जागरूकता के उद्देश्य से जनपद रुद्रप्रयाग के हर लॉन, हॉल और कैटरिंग किचन एवं अन्य ऐसे व्यावसायिक प्रतिष्ठान जहां व्यावसायिक गैस का उपयोग किया जाना अनिवार्य हो, के सामने वाले एरिया में एक सूचनापट अनिवार्य बोर्ड (फलक) लगाना आवश्यक है। जिसमें निम्न वाक्यांश बड़े अक्षरों में सुस्पष्ट अंकित हो।
“इस प्रतिष्ठान के अन्तर्गत सिर्फ व्यावसायिक गैस सिलेण्डर ही इस्तेमाल किये जाते हैं।”
जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी संबंधित प्रतिष्ठान संचालकों को निर्देश दिए हैं कि वे उक्त बोर्ड अनिवार्य रूप से लगाएं और नियमों का पालन सुनिश्चित करें।

