बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरों को बचाने में जुटी सरकार, कांग्रेस मित्र विपक्ष की भूमिका में – उक्रांद

बद्रीनाथ मंदिर में चढ़ावा चोरों को बचाने में जुटी सरकार, कांग्रेस मित्र विपक्ष की भूमिका में – उक्रांद

रुद्रप्रयाग / नवक्रांति समाचार

उत्तराखण्ड क्रान्ति दल ने श्री बदरीनाथ मंदिर में हुई चढ़ावा चोरी को आस्था की लूट बताया ओर इस अछम्य अपराध के लिये सरकार को दोशी ठहराया । उक्रांद ने विपक्ष पार्टी कांग्रेस पर भी इस प्रकरण में सरकार के साथ खड़ा होने का आरोप लगाया।

उक्रांद केन्द्रीय महामंत्री (मीडिया) देवेन्द्र चमोली ने आरोप लगाते हुए कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार के नक्शे कदम पर चल रही प्रदेश सरकार भी धार्मिक आस्था के केन्द्रों को कमाई का जरिया बना रही है। अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी के बाद सरकार की नजर चार धामों में श्रद्धालुओं के चढ़ावे व दान के धन पर है।

बद्रीनाथ मंदिर में चंढ़ावा राशि चोरी जैसा निंदनीय कृत्य देव भूमि के लिये शर्मशार करने वाली घटना है। सरकार द्वारा नियुक्त कार्मिको द्वारा चढ़ावा चोरी से ये साबित हो गया कि पूरा प्रकरण सुनियोजित था ओर सरकार की शह पर सब हो रहा था।

उन्होंने चंढ़ावा चोरी प्रकरण के बाद बदरीनाथ विधायक जो कि कांग्रेस पार्टी के है , द्वारा गोपेश्वर में मुख्यमंत्री की सभा में इस चोरी प्रकरण को न उठाकर सरकार की तारीफ करने से ये साबित हो गया कि कांग्रेस मित्र विपक्ष की भूमिका निभा रही हैं।

उक्रांद का मानना है कि मंदिर से सीसीटीवी फुटेज डिलीट होना ये साबित करता है कि प्रकरण को दबाने के लिए साक्ष्य मिटाने की कोशिश की जा रही है। 34 बार चंदे की गिनती हुई, है । 23 अप्रैल से 24 जून की रिकार्डिंग डिलीट बताई जा रही है । जबकि सीसीटीवी रिकार्डिगं केवल चार बार की उपलब्ध है।

उन्होंने कहा कि अब जब यह प्रकरण तूल पकड़ने लगा तो केवल छोटे कर्मियों को बलि का बकरा बनाया जा रहा है, जबकि असली सफेद पोषों को बचाने का प्रयास किया जा रहा। इससे पूर्व एक सुनियोजित तरीके से केदारनाथ में चढ़ावे का सोना ठिकाने लगाया गया।

उत्तराखण्ड क्रान्ति दल चढ़ावा चोरी की इस महापाप की घोर निन्दा करता है और इसके लिये प्रदेश सरकार को दोषी मानते हुये सरकार की बर्खास्तगी की मांग करता है।