देवाल के मोपाटा में बादल फटने से पति पत्नी लापता
नवक्रान्ति समाचार
तहसील देवाल के मोपाटा में बादल फटने की सूचना प्राप्त हुई है जिसमें 2 व्यक्ति तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे है एवं विक्रम सिंह और उनकी पत्नी घायल की सूचना प्राप्त है। इसके आवास भी गोशाला दबने की सूचना प्राप्त हुई है जिसमें लगभग 15 से 20 जानवर दबने की सूचना प्राप्त हुई है।

राजकीय प्राथमिक विद्यालय तालजामड में राहत केंद्र
रेस्क्यू टीम अगस्तमुनि से अपर उप निरीक्षक हरीश बंगारी द्वारा बताया गया की टीम रतुड़ा व टीम अगस्तमुनि घटनास्थल तालजामल गांव में 10:45 पर पहुंच गई है और राजकीय प्राथमिक विद्यालय तालजामड में राहत केंद्र बनाया जा रहा है। अभी तक 142 स्थानीय निवासियों को यहाँ लाया जा चुका है।


