दो-दो वोटर लिस्ट में नाम होने पर इन पंचायत सदस्यों की शपथ पर लगी रोक

दो-दो वोटर लिस्ट में नाम होने पर इन पंचायत सदस्यों की शपथ पर लगी रोक

टिहरी / नवक्रान्ति समाचार

टिहरी जिले में जिला पंचायत और क्षेत्र पंचायत के चुनाव परिणामों के बाद विवाद गहराने लगा है। जिला पंचायत वार्ड 34 चिलेडी और जौनपुर ब्लॉक के क्षेत्र पंचायत वार्ड 25 बिच्छू से निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण पर जिला जज अमित सिंह सिरोही की अदालत ने रोक लगा दी है।

मामला क्या है?

  •  जिला पंचायत वार्ड 34 चिलेडी से उत्तम सिंह चुनाव जीते थे।
  • उनके प्रतिद्वंद्वी कमलेश सिंह ने अदालत में याचिका दाखिल कर बताया कि उत्तम सिंह का नाम ग्राम पंचायत मालगढ़ी और साथ ही नगर पालिका मुनिकीरेती ढालवाला के वार्ड-11 की वोटर लिस्ट में दर्ज है।
  •  वहीं, क्षेत्र पंचायत वार्ड 25 बिच्छू से निर्वाचित सदस्य कल्पना देवी के खिलाफ उनकी प्रतिद्वंद्वी प्रियंका ने याचिका लगाई है। प्रियंका का कहना है कि कल्पना देवी का नाम भी मसूरी नगर पालिका की मतदाता सूची में मौजूद है।

शपथ ग्रहण टला

  • 1 सितंबर को जिला पंचायत सदस्यों की शपथ होनी थी।

  • वहीं, 30 अगस्त को क्षेत्र पंचायत सदस्यों का शपथ ग्रहण निर्धारित था।

  • लेकिन अदालत के आदेश के बाद इन दोनों निर्वाचित सदस्यों की शपथ पर रोक लगा दी गई है।