स्यूपूरी में पोषण माह के तहत कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन

स्यूपूरी में पोषण माह के तहत कार्यक्रम, गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और बच्चों का अन्नप्राशन

रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार

9वें राष्ट्रीय पोषण माह एवं सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सोमवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी अगस्त्यमुनि शैली प्रजापति की अध्यक्षता में आंगनबाड़ी केंद्र स्यूपूरी में आंगन का मिलन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत 04 गर्भवती महिलाओं की गोदभराई, 02 बच्चों का अन्नप्राशन, व्यंजन प्रतियोगिता का आयोजन तथा 10 किशोरी बालिकाओं को डायरी वितरित की गई।

 

कार्यक्रम के दौरान गर्भवती महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान खान-पान का ध्यान रखने, नियमित प्रसव पूर्व जांच तथा संस्थागत प्रसव की सलाह दी गई। साथ ही समस्त विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। एनीमिया से बचाव हेतु गर्भवती महिलाओं को आयरन एवं फोलिक एसिड की गोलियों का नियमित सेवन करने के लिए जागरूक किया गया।

 

इस अवसर पर राज्य मंत्री चंडी प्रसाद भट्ट, महिला मोर्चा अध्यक्ष राखी गुसाईं, महिला मोर्चा पदाधिकारी सुमन जमलोकी, ग्राम प्रधान बिंदु देवी, जनप्रतिनिधि दुर्गा करासी, मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी, महामंत्री दीपक नेगी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य गौरव नेगी, मीडिया प्रभारी मानवेंद्र कुमार, क्षेत्रीय सुपरवाइजर्स रागिनी जोशी, पुष्पा खत्री, ब्लॉक समन्वयक पवन आर्य, भावना रावत (मिशन आरंभ) सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां मौजूद रहीं।