जगतोली दशजुल्या महोत्सव : ग्रामोत्थान परियोजना से ग्रामीण महिलाओं को मिला स्वरोजगार का मंच
लोकल उत्पादों की भव्य प्रदर्शनी लगाई गई
रुद्रप्रयाग / नवक्रान्ति समाचार
ग्रामोत्थान परियोजना के अंतर्गत शिवशक्ति स्वायत सहकारिता महड़, ब्लॉक अगस्त्यमुनि द्वारा आयोजित अभिनव पहल में, जगतोली दशजुल्या महोत्सव में स्थानीय उत्पादों की सुंदर प्रदर्शनी लगाई गई। इस प्रदर्शनी ने न केवल स्थानीय उत्पादों को नया बाजार उपलब्ध कराया, बल्कि स्वरोजगार और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा देने का काम किया।

जिला परियोजना प्रबंधक एवं यंग प्रोफेशनल्स ने भी इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई और ग्रामीण महिलाओं द्वारा तैयार किए गए उत्पादों को महोत्सव के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाया। प्रदर्शनी में स्थानीय दालें, धूपबत्ती, जूस, अचार, जैम सहित कई पारंपरिक उत्पादों को प्रदर्शित और बेचा गया, जिन्हें लोगों ने खूब सराहा।
महोत्सव के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने भी समां बांधा, जिसमें स्थानीय कलाकारों ने पारंपरिक लोक नृत्य और गीतों की शानदार प्रस्तुति दी।


